प्रे.सं.लखीपुर, ८ सितंबर : विधायक कौशिक राय ने अपने क्षेत्र में तीन स्वास्थ्य उपकेंन्द्रों की आधार शिला रखी। लखीपुर क्षेत्र के विधायक कौशिक राय ने लखीपुर विधानसभा क्षेत्र में तीन स्थानों पर तीन उप स्वास्थ्य केंद्र भवनों के निर्माण का शिलान्यास किया। उन्होंने शुक्रवार को अलग-अलग तीन उप स्वास्थ्य केंद्र भवनों का शिलान्यास किया। मणिपुर तारापुर गांव पंचायत के उजान तारापुर, बड़ीचंद्रपुर गांव पंचायत के बद्रीबस्ती, और फुलेरतल गांव पंचायत के दक्षिण फुलेरतल सहित तीन उप स्वास्थ्य केंद्र अलग से बनाए जाएंगे। बद्रीबस्ती में उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए ४ लाख ८२ हजार रुपये आवंटित किये गये हैं। इस उप स्वास्थ्य केंद्र के शिलान्यास समारोह में बांशकांदी ब्लॉक के विडियो जत्राकांत कर्मकार, हरिनगर ब्लॉक प्राथमिक चिकित्सा केंद्र प्रभारी डॉ. देबज्योति नाथ, मंडल सहायक अभियंता नुरुल रहमान मजूमदार, भाजपा बांशकांदी मंडल अध्यक्ष गुनमणि सिंह, महासचिव गौतम कैरी, बुथ अध्यक्ष मनोज ग्वाला, गांव पंचायत अध्यक्ष नीलमोहन राय सहित गांव के और भी कई लोग उपस्थित थे ।उजान तारापुर उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए ४० लाख १६५३५ रुपये आवंटित किये गये हैं। दक्षिण फुलेरतल उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए ५१ लाख ९८ हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं। इन तीनों उप स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण का शिलान्यास करते हुए विधायक कौशिक राय ने कहा कि तीनों भवनों के निर्माण के बाद क्षेत्र के लोगों को चिकित्सा सेवा के मामले में लाभ मिलेगा।