गया। राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था शब्दाक्षर की राष्ट्रीय प्रवक्ता-सह-प्रसारण प्रभारी एवं जीबीएम कॉलेज के अंग्रेजी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी की एक और नयी पुस्तक का लोकार्पण रविवार, अर्थात 10 सितंबर को राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था शब्दाक्षर के मंच से होना है। यह उनकी चौथी साहित्यिक कृति है। “उस पार क्षितिज के जाना है” नामक उनकी यह चौथी कृति भी काव्य संग्रह के रूप में आ रही है। इससे पूर्व 2022 में भी डॉ रश्मि के तीन काव्य रचना संग्रहों का लोकार्पण हो चुका है। रविवार को लोकार्पण समारोह विष्णुपद मन्दिर के निकट शगुन गेस्ट हाउस के सभागार में अपराह्न एक बजे होगा। इसके पश्चात इसी समारोह में शब्दाक्षर की प्रदेश इकाई के तत्वावधान में एक कवि सम्मेलन होना है, जिसमें प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से आये कवि-कवयित्री अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे। शब्दाक्षर के केन्द्रीय पेज से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया जायेगा। यह जानकारी शब्दाक्षर बिहार के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र ने दी। शब्दाक्षर के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु डॉ. रश्मि तथा शब्दाक्षर बिहार को अग्रिम शुभकामनाएं भेजी हैं।