असम राइफल्स ने मणिपुर के तामेंगलोंग जिले के न्यू कैफुंडई में ‘स्थानीय लोगों के साथ योग अभ्यास’ का आयोजन किया

मुख्यालय महानिरीक्षक असम राइफल्स (पूर्व) के तहत असम राइफल्स ने 09 सितंबर 2023 को मणिपुर के तमेंगलोंग जिले के अंतर्गत न्यू कैफुंडई में ‘स्थानीय लोगों के साथ योग अभ्यास  कार्यक्रम का आयोजन किया।
 सत्र का उद्देश्य कई प्रकार के योग आसनों का अभ्यास और प्रचार करना और योग विषयों को दैनिक जीवन में लागू करना था।  सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने सही योग स्थिति और आसन में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए उत्साहपूर्वक योग किया।  योग आसनो के अलावा, कार्यक्रम में सिविल नागरिक और सेवारत कर्मियों के साथ बातचीत और ध्यान, विश्राम तकनीकों और स्वस्थ जीवन शैली के महत्व पर चर्चा शामिल थी।
 कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोग विभिन्न योग आसनों की तकनीकों और लाभों को सीखने में सक्षम हुए, जिसे स्थानीय लोगों और बटालियन के कर्मियों ने बहुत सराहा।  इस कार्यक्रम में 25 ग्रामीणों और 15 बच्चों ने भाग लिया।

Leave a Comment