एआईयूडीएफ की वंदना में लगे गौरव गोगोई : पीयूष

मोरीगांव (असम), 07 सितंबर (हि.स.)। राज्य के सूचना जनसंपर्क, जल संसाधन आदि मामलों के मंत्री पीयूष हजारिका ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस सांसद तथा लोकसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक गौरव गोगोई अंदर ही अंदर एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल से विनती कर रहे हैं ताकि एआईयूडीएफ नगांव से लोकसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार खड़ा नहीं करें।
आज यहां एक स्कूल के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री पीयूष ने कहा कि बीते चुनाव में गौरव को कोलियाबर सीट से एआईयूडीएफ की कृपा पर ही चुनाव जीते थे। यदि एआईयूडीएफ वहां से उम्मीदवार खड़े करती तो गौरव गोगोई का चुनाव जीतना नामुमकिन था।
इसके साथ ही बीते विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और एडीएफ के बीच चुनावी एआईयूडीएफ था। उन्होंने कहा कि एआईयूडीएफ और कांग्रेस का गठबंधन हमेशा से ही है और रहेगा। क्योंकि, कांग्रेस एआईयूडीएफ के बिना एक भी सीट जीतने की स्थिति में नहीं है।
वहीं, मंत्री ने यह भी कहा कि गौरव गोगोई अपनी ही पार्टी के सांसद प्रद्युत बरदलै से नगांव की सीट छीनने में लगे हुए हैं। कांग्रेस भाजपा से क्या लड़ेगी, अपनी पार्टी के अंदर की लड़ाई से ही उसकी मात हो गई है।

Leave a Comment