गुवाहाटी, 18 जुलाई (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने आज कहा है कि और 32 हजार बेरोजगारों को सरकारी नौकरियां देने की प्रक्रिया चल रही है। चालू वर्ष के 10 सितंबर के भीतर और 32 हजार से अधिक सरकारी पदों के लिए विज्ञापन दिया जाएगा। जिससे, एक लाख नौकरी देने का उनका वादा पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि एक लाख के ऊपर भी नौकरियां देने की व्यवस्था की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार राज्य के एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने के प्रति प्रतिबद्ध है।
उन्होंने आज एक ट्वीट के जरिए कहा कि उनकी सरकार एक लाख बेरोजगारों को सरकारी नौकरी देने के अपने लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर हो रही है।