घुंघुर, शिलचर में शहीद मंगल पांडेय की जयंती मनाई गई

शिलचर 19 जूलाई: आज स्वतंत्रता संग्राम के प्रथम क्रान्तिकारी शहीद मंगल पाण्डेय की जयन्ती के पुण्य अवसर पर शहीद मंगल पाण्डेय मूर्ति स्थापना समिति के तत्वावधान में घुंघूर बाईपास पर स्थित मंगल पाण्डेय चौक पर भव्य समारोह के बीच शहीद मंगल पाण्डेय की जयन्ती मनाई गयी। इस अवसर पर शहीद मंगल पाण्डेय के चित्र पर द्वीप प्रज्ज्वलन के पश्चात बराक उपत्यका से उपस्थित पदाधिकारी एवं सदस्यगणों ने पुष्प अर्पित किया। अपने संबोधन में समिति के महासचिव दिलीप कुमार ने कहा कि घुंघूर बाईपास पर हर हाल में शहीद मंगल पाण्डेय की मूर्ति स्थापना होगी, सम्पूर्ण बराकघाटी में जन जागरण किया जायेगा, उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री डा. हिमन्त विश्वशर्मा से शीघ्र ही अनुमति प्रदान करने के लिए आग्रह किया, इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने मूर्ति स्थापना हेतु विभिन्न नारा लगाकर अपनी आवाज बूलन्द किया। शहीद मंगल पाण्डेय मूर्ति स्थापना समिति द्वारा आज शहीद मंगल पाण्डेय की जयन्ती मंगल पाण्डेय चौक पर धूमधाम से मनाया गया।‌‌

जिला परिषद सदस्य मानव सिंह सहित अनेक लोगों ने शहीद मंगल पांडेय चौक पर जाकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि प्रदान किया।

 

घुंघुर, शिलचर में शहीद मंगल पांडेय की जयंती मनाई गई
घुंघुर, शिलचर में शहीद मंगल पांडेय की जयंती मनाई गई

इस अवसर शहीद मंगल पाण्डेय स्थापना समिति के पदाधिकारी व सदस्य गणों में उपस्थित विशिष्ट व्यक्तियों में समिति के उपाध्यक्ष डॉक्टर बैकुंठ ग्वाला, कोषाध्यक्ष प्रदीप गोस्वामी व सुभाष चौहान, प्रचार सचिव जवाहरलाल पांडेय, वरिष्ठ कार्यकर्ता रामनारायण नुनिया, राजेंद्र पांडेय, अनंत लाल कुर्मी, पृथ्वीराज ग्वाला, मनोज जायसवाल, प्रभुनाथ सोनार, अशोक सिंह, सूरज नूनिया, अजय नुनिया, प्रभुनाथ वर्मा, निर्मल ग्वाला, रामनाथ नुनिया, त्रिलोकी सोनार, जयप्रकाश गुप्ता, चंद्रशेखर ग्वाला, सुकुमार सोनार, संजीव नुनिया, राजकुमार चौहान, संतोष वर्मा, मैंने लाल गौड़, राजू पासी प्रेरणा भारती की संपादक श्रीमती सीमा कुमार, वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती उमा नुनिया, बेबी कुर्मी, सपना कुर्मी, अनीता कुर्मी आदि शामिल थे। राष्ट्रगान के साथ ही कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Leave a Comment