इंफाल, 18 जुलाई (हि.स.)। हिंसा प्रभावित मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में कीशमपत जंक्शन से तिद्दिम ग्राउंड क्षेत्र तक कर्फ्यू में ढील वापस ले ली गई है।
आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि इंफाल पश्चिम के कुछ हिस्सों में कीशमपत जंक्शन से लेकर तिद्दीम ग्राउंड इलाके तक कर्फ्यू में ढील वापस ले ली गई है। जबकि, जिले के बाकी इलाकों में सुबह पांच बजे से शाम छह बजे तक कर्फ्यू में ढील जारी रहेगी। यह फैसला सुरक्षा कारणों से लिया गया है।