
महर्षि विद्या मंदिर की कक्षा बारवीं कॉमर्स की छात्रा कु. दिग्वी माहेश्वरी पुत्री समाजसेवी पवन प्रीती झंवर ने 94.50% अंक अर्जित करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, इन्होंने इंग्लिश में 95, इकोनॉमिक्स में 88, बिज़नेस स्टडीज में 94, एकाउंटेंसी में 95, एप्लाइड मैथ्स में 93 तथा शारिरिक शिक्षा में 100 अंक अर्जित किए हैं। दिग्वी ने बताया कि उसने दसवीं कक्षा में भी 95.5% अंक अर्जित किए थे तथा इस सफलता एवं सभी से मिल रही शुभकामनाएं हेतु ईश्वर, शिक्षक, माता-पिता एवं स्नेही जनो का धन्यवाद किया।
माहेश्वरी सभा माहेश्वरी महिला मंडल एवं माहेश्वरी युवा संगठन ने झंवर परिवार को शुभकामनाएं दी है।