छठीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने किया अवैध भूटानी शराब को जब्त

कोकराझार, 12 मई। छठी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल रानीगुली की शशिपूर समवाय को मिली गुप्त सूचना के आधार पर समवाय शशिपूर द्वारा भारत-भूटान पिलर संख्या-172/3 से लगभग 02 किलोमीटर भारत की ओर गस्ती अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मारुती 800 (न.AS- 01H2763) में अवैध भूटानी शराब को ले जाते हुए एक तस्तकर को गिरफ्तार किया गया। जो भूटानी ब्लैक माउंटेन विस्की 48 बोतल ( 750एम0एल0), भूटानी स्ट्रॉंग बियर ड्रक1000 (650एम0एल0) 228 बोतल तथा एक वीवो माबाईल फोन को जब्त किया गया। वही भारत भूटान पिलर संख्या-169/5 से लगभग 600 मीटर भारत की ओर सीमा चौकी दादगिरी में वाहन चेक के दौरान TVS स्कूटी (न0. AS-26-D-0912) पर ले जाते हुये भूटानी ब्लैक माउंटेन विस्की 06 बोतल (750एम0एल0) तथा भूटानी स्ट्रांग बियर ड्रंक 1000 (650एम0एल0) 60 बोतल के साथ एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया। जब्त किये गये सामग्री की कुल कीमत 1,61.336 /- रूपया आकि गई है। जब्त किये गये अवैध भूटानी शराब के साथ दोनो तस्करों को भूमि कस्टम स्टेशन हातीसार को सौंप दिया गया।

छठीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल लगातार भारत-भूटान सीमा पर गस्ती एवं चौकसी के कारण तस्करों की गलत गतिविधियों पर अंकुश लगाने में सफल

हुई है।

गोपाल प्रसाद

कोकराझार 

Leave a Comment