

यशवन्त पाण्डेय, शिलकुड़ी 12 मई। पश्चिम सोनाई के शिलकुड़ी कैंप में भोर रात के समय स्थानीय लोगों ने चार गायों के साथ एक डीआई वाहन को पकड़ा। शिलकुड़ी कैंप में हर रोज रात्रि 3 बजे से मछली पकड़ना शुरू हो जाता है। शुक्रवार की भोर में असम विश्वविद्यालय के तरफ से आ रही एक डीआई वाहन
(ML11 7269) शिलकुड़ी कैम्प जैसे ही आती है, गाड़ी चारों तरफ से बंद होने के कारण लोगों में संदेह हुआ तो स्थानीय लोगों ने पीछा कर गाड़ी को शिलकुड़ी कैंप में आस-पाश पकड़ लिया। लेकिन ड्राइवर ने स्थिति को भांपते हुए भाग निकला। सूचना घुंघूर पुलिस को दी गई। घुंघुर पुलिस आई और कार समेत चारों गायों को थाने ले गई। इस संबंध में घुंघुर पुलिस चौकी प्रभारी बुद्धि राम मुक्तियार ने कहा कि वे चारों गायों को कल फार्म को सौंप देंगे, डीआई वाहन को थाने में ही रखा जाएगा। घुंघुर पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गाय कहां से चोरी हुई थी।
उधर, पश्चिम सोनाई में गाय चोरी के मामले बढ़ रहे हैं, एक सप्ताह पहले शिलकुड़ी निवासी पुरोहित पंडित पुरुषोत्तम तिवारी की दो गायें चोरी हो गई थी और घुंघुर चौकी में पुजारी पुरुषोत्तम तिवारी ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी, दो महीने पहले स्थानीय राम प्रसाद कानू ने चोरी दो गाय चोरी कर चोर ले गये, आज तक इसका कोई सुराग नही मिला। इसके अलावा फिलहाल में एक सप्ताह के भीतर पश्चिम सोनाई में कई घरों में गाय चोरी की घटनाएं हुई हैं। गायों को चोरी होने के चलते पश्चिम सोनाई में चिन्ता व्याप्त है। शिलकुड़ी में मनोज नुनिया के नेतृत्व में ग्राम रक्षी वाहिनी शिलकुड़ी बाजार सहित बरमबाबा मंदिर क्षेत्र में रात भर ड्यूटी दे रहे हैं। घुंघूर चौकी के प्रभारी बुद्धिराम मुक्तियार के नेतृत्व में पेट्रोलिंग करने के बावजूद गाय चोरी के मामले कम नहीं हो रहे हैं।