
मारवाड़ी युवा मंच बरपेटा रोड शाखा द्वारा बोहाग बिहू के उपलक्ष पर रंगाली बिहू विषय पर चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित हुई। यह प्रतियोगिता रोहित अजितसरीया द्वारा संचालित आर्ट्स एंड क्राफ्ट क्लास के सहयोग से संपन्न कि गई। स्थानिय श्रीराधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी में रविवार दिनांक ३० अप्रेल को आयोजित इस चित्रांकन प्रतियोगिता में १५० बच्चों ने प्रतिभागिता दर्ज की।बच्चों के उम्र को ध्यान में रखते हुए इसे तीन वर्गों में बांटा गया A, B और C जिसमें बच्चों ने भरपुर उत्साह के साथ हिस्सा लिया। शाखा सदस्य रोहित अजितसरीया,अंजनी जाजोदिया,श्वैता बांठिया,नंदिता सराफ के कुशल संपादन में संपादित इस प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का सुंदर परिचय दिया। समय पर आनंद भाव के साथ उनका उत्साह बढ़ाने के लिए बच्चों के अभिभावक भी मौजूद थे। यहां बच्चों के साथ- साथ अभिभावकों में भी उमंग तथा उल्लास देखने को मिला एवं उनहोंने मारवाड़ी युवा मंच द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता एवं अन्य प्रकल्पों की प्रसंसा की । इस विषय की जानकारी शाखा के जनसंपर्क सचिव चेतन धिरासरीया ने दी।
Regards
Anjani Kr. Jajodia
Barpeta Road
9435124374