तिनसुकिया जिला के तालाप बाली बाजार स्थित चाऊमीन फैक्ट्री में गैस सिलेंडर फटने से एक बच्ची सहित दो युवती घायल।

तिनसुकिया जिला के तालाप बाली बाजार स्थित चाऊमीन फैक्ट्री में गैस सिलेंडर फटने से एक बच्ची सहित दो युवती घायल।

दुमदुमा 1 मई  : तिनसुकिया जिला के  दुमदुमा अंचल के में तालाप बालीबाजार के सार्वजनिक खेल मैदान के समीप टाउन फील्ड के पास एक लघु उद्योग के चाउमीन फैक्ट्री में आग लगने की घटना में एक बच्ची समेत दो युवती घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार तालाप  बालीबाजार टाउन फील्ड के पास मोहन चौधरी के स्वामित्व वाली कृष्णा फूड फैक्ट्री नामक एक छोटी चाउमीन फैक्टरी  में आग लग गई। इस घटना में मोहन फैक्ट्री के मालिक मोहन चौधरी की 8 वर्षीय पुत्री आयुषी चौधरी समेत कारखाने में कार्यरत मनीषा कर्मकार(16 वर्ष ) एवं रीता साह(23 वर्ष) घायल हो गई। इसे तुरंत चिकित्सा हेतु डांगरी स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया  गया जहाँ  प्राथमिक चिकित्सा  के बाद तिनसुकिया सिविल अस्पताल बेहतर इलाज के लिए  भेज दिया गया । आगजनी की घटना सिलेंडर में आग लगने की वजह से  यह हादसा घटना होने की कयास लगाया जा रहा है। आग लगने के बाद दुमदुमा  से अग्निशमन विभाग के कर्मियों  ने पहुंचकर तुरंत ही आग पर काबू पा लिया जिससे बड़ी दुर्घटना  रोकने में सफलता मिली।

Leave a Comment