लखीमपुर आदर्श सुंदर काण्ड सत्संग मंडल की पुनर्गठन सभा संपन्न

लखीमपुर १ मई उत्तर लखीमपुर की धार्मिक संस्था श्री श्री आदर्श सुंदर कांड सत्संग मंडल के तरफ से श्री श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में एक आम सभा संपन्न हुई।सभा के अध्यक्षता जिसमें पुरानी समिति के अध्यक्ष श्री सुभाष यादव के अध्यक्षता में पुरानी समिति की आय व्यय का लेखा जोखा मंडल के सचिव छत्रपति प्रसाद साह ने दिया जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया।तत्पश्चात सभी सदस्यों ने बारी बारी से अपना अपना मंतव्य दिया अंत में सभी के मंताब्यो को सुनने के बाद सभा अध्यक्ष सुभाष यादव ने सभा को संबोधित कर पुरानी समिति को धन्यवाद ज्ञापन के उपरांत पुरानी समिति भंग के घोषणा के साथ पुरानी समिति भंग कर पुनः छत्रपति प्रसाद साह के अध्यक्षता में नई कार्यकारणी समिति का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्री सुभाष यादव,उपाध्यक्ष श्री विनय शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र साह,सचिव श्री छात्रपति प्रसाद साह, उप सचिव श्री लालबाबू तिवारी, कोषाध्यक्ष श्री संजय चौधुरी,प्रचार सचिव श्री बी डी पाण्डेय, बेवस्थापक श्री दिनेश महतो, सदस्य श्री प्रभु नाथ ठाकूर, राजेश्वर प्रसाद,रोशन मिश्रा,सन्तोश साह, नंद किशोर गुप्ता,सुदामा मिश्रा,बिनोद शर्मा,आदि पुराने सदशयो को मिला कर एक सस्त्र समिति का गठन किया गया।मंडल को सुचारू रूप से चलाने के लिए कई महत्पूर्ण प्रस्ताव भी लिए गए। आगे ज्ञात हो कि मंडल का कार्यक्रम १५ जून १९८४ से निरंतर प्रत्येक मंगलवार सप्ताहिक सुंदर काण्ड पाठ निःशुल्क किया जाता है एवं बीच बीच मे श्री रामायण पाठ भी किया जाता है। जिन भक्तो को अपने दूकान या घर मे पाठ कराने हो वे मंडल के सदस्यों से सम्पर्क कर सकते है।

Leave a Comment