डिब्रूगढ़ प्रगति शाखा का 14 वां शपथ ग्रहण समारोह संपन्न :

रेखा गोयंका बनी शाखाध्यक्ष , स्वाती अग्रवाल ने संभाली सचिव की कमान..

डिब्रूगढ़ 22 अप्रैल , संदीप अग्रवाल

 अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की डिब्रूगढ़ प्रगति शाखा द्वारा अपना 14 वां शपथ ग्रहण समारोह हाल ही में नगर के बाबूलाल पौद्दार पथ स्थित अग्रसेन मिलन मंदिर में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डिब्रूगढ़ के विधायक प्रशांत फुकन एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रान्तीय अध्यक्ष पंकज जालान, प्रान्तीय महामंत्री सुभाष सुराना , उपाध्यक्ष मुख्यालय प्रदीप राठी एवं मंडल ” बी ” के मंडलीय उपाध्यक्ष मनोज भारद्वाज उपस्थित थे। सर्वप्रथम सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया | एवं नन्ही सी बालिका द्रुवी सहरिया ने बड़ा ही मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। तत्पश्चात सभी अतिथियों का अभिनन्दन दुपट्टा पहनाकर तथा झापी एवं मोमेंटो प्रदान कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित प्रांतीय जनसंपर्क टीम के सदस्य युवा संदीप अग्रवाल सहित अन्य प्रान्तीय सदस्यों , मारवाड़ी युवा मंच, डिब्रूगढ़ के अध्यक्ष विनय गाड़ोदिया, डिब्रूगढ़ ग्रेटर के अध्यक्ष अभिषेक शर्मा तथा समाजसेवी सीए ज्योति प्रसाद कनोई, डा. महेश मुनका, राजकुमार अग्रवाल, पत्रकार सुमन शर्मा एवं शैलेश जैन का भी अभिनन्दन असमिया गमछा पहनाकर किया गया। इसके बाद सचिव रुचि जाजोदिया ने अपने कार्यकाल का प्रतिवेदन पेश किया एवं शाखा अध्यक्षा रितू केजड़ीवाल ने अपना अनुभव सभा के समक्ष रखा , साथ ही अध्यक्षिय पुरस्कारों का वितरण किया गया। जिसमें रिद्धि सहरिया को ” युवा आफ द ईयर ” पुरस्कार से नवाजा गया। इसके बाद शुरू हुआ मुख्य कार्यक्रम शपथ ग्रहण समारोह जिसमें पंकज जालान ने रेखा गोयन्का को प्रगति की नवनियुक्त अध्यक्ष की शपथ ग्रहण करवाई साथ ही उनके आने वाले कार्यकाल के लिए बधाई एवं शुभकामनाये दी। मंडलीय उपाध्यक्ष मनोज भारद्वाज ने सचिव पद के लिए स्वाती अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष के पद के लिए अभिलाषा हरलालका को,  उपाध्यक्ष पद के लिए रिद्धि सहरिया,सुनीता तोदी, मासूम पोद्दार को,  सह सचिव के लिए ममता शर्मा एवं रजनी अग्रवाल को तथा प्रचार सचिव के लिए खुशबू केजरीवाल को शपथ दिलवाई। प्रांतीय उपाध्यक्ष मुख्यालय प्रदीप राठी ने शाखा की नई सदस्याओं को शपथ पाठ करवाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रशांत फुकन ने अपने वक्तव्य में प्रगति के कार्यों की सराहना की एवं एक बिहू गीत गाकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। प्रान्तीय अध्यक्ष पंकज जालान ने अपने वक्तव्य से सभी की हौसला अफजाई करते हुई पूरी टीम को शुभकामनाएं दी। अपने संबोधन में उन्होंने नवनियुक्त अध्यक्षा रेखा गोयंका को कहा की आपको अपनी निवर्तमान अध्यक्षा रितु केजरीवाल की छोड़ी हुई लकीर को ही आगे तक ले जाना है , उसके सामने दूसरी नई लकीर नही खींचनी है | हम सभी को मिलकर ” मैं नहीं हम ” बनकर पूर्वोत्तर को एक श्रेष्ठ पूर्वोत्तर बनाना है | साथ ही उन्होंने आगामी 30 अप्रैल को मंच द्वारा गुवाहाटी में आयोजित होने वाले केंद्रीय बिहू कार्यक्रम में भी सभी को आमंत्रित किया | कार्यक्रम में प्रांतीय महामंत्री सुभाष सुराना ने भी अपना वक्तव्य रखा | कार्यक्रम का संचालन आशा केजड़ीवाल ने बड़ी ही खुबसुरती के साथ किया। इस कार्यक्रम की संयोजक  टीम की सदस्याएं क्रमशः आशा केजड़ीवाल, दीपिका बजाज ,कविता पोद्दार ,सुनीता अग्रवाल, राखी अग्रवाल,अमिता बावरी,संगीता पोद्दार,अलका धानुका एवं शिल्पा सुरेखा थी | अंत में नवनियुक्त सचिव स्वाती अग्रवाल ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद यापन किया।

Leave a Comment