
आज सिलचर जैन भवन में राजस्थान विप्र परिषद के द्वारा भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव बड़ी धूम धाम से मनाया गया,जिसमे मुख्य यजमान देवराज शर्मा अपनी धर्मपत्नी तुलसी देवी को बनाया गया, उन्हें पूजा अर्चना के बाद हवन कराया गया।
पहले भगवान परशुराम जी का चालीसा का पाठ किया गया बाद में गायत्री परिवार के पंडित जी के द्वारा हवन आरती करवाई गई ।
पूजा समापन होने के बाद आगामी कार्यकाल के लिए कार्यकरणी गठित की गई जिसमे रामनिवास तिवाड़ी को अध्यक्ष महावीर जी और कमलेश जी को उपाध्यक्ष नंदकिशोर तिवाड़ी को सचिव संयुक्त सचिव महेश शर्मा संपत शर्मा कैशियर महेश जोशी को बनाया गया।

सभी सिलचर की विशिष्ट संस्था के अध्यक्ष और सचिव को प्रसाद में भी निमंत्रित किए हुए पधारे और परिषद के सदस्यो के साथ प्रसाद ग्रहण किया।
नवनियुक्त सचिव ने कहा कि जनहित के कार्यों के साथ साथ हम समाज के उत्थान के लिए सदैव अग्रसर रहेंगे। बराकघाटी के सभी विप्र बंधुओं एवं परिवारों को जोड़ने का काम लगातार जारी रहेगा।