दुमदुमा अंचल में 15 फीट लंबा विषैला सांप बरामद ।

दुमदुमा 22 अप्रैल: –अमूमन सांप का नाम सुनते ही लोगों के शरीर में  सिहरन सी दौड़ जाती है और इसके  साक्षात दर्शन करने पर तो लोगों की हालत पतली हो जाती है । चाहे सांप छोटा हो या बड़ा ।

 मिली जानकारी के अनुसार दुमदुमा अंचल के तालाप थाना क्षेत्र के मैदान से 15 फीट विषैला किंग कोबरा  सांप के बरामदगी से अंचल के लोगों में कौतूहल का विषय बना हुआ है ।

गैर सरकारी संगठन वाइल्ड केयर फाउंडेशन के सह सचिव रवि यादव ने उस विषैले कोबरा सांप को पकड़ने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। उस पर भी रात के वक्त कम रोशनी में उस सांप को पकड़ना कम जोखिम भरा नहीं था। श्री यादव ने उस सांप को पकङ कर वन विभाग के उपस्थिति में सुरक्षित वनांचल में  सांप को छोड़ दिया । दुमदुमा के रवि यादव सांप पकड़ने में महारत तो हासिल है ही और इसके साथ ही वन्यजीवों को सुरक्षा प्रदान करने की मुहिम चला रखी है। उसने अनेक सांपों को पकड़ कर सुरक्षित वनांचल में स्वछन्द  विचरण करने के लिए छोड़ दिया है। हाल ही में बङहापजान के हुकानगुङी में घायल अवस्था में दुर्लभ बाज को बचाने में सफल रहा। जिसका उपचार तिनसुकिया के गुईजान स्थित वन्य जीव पुनर्वास एवं  संरक्षण केंद्र में किया जा रहा है।

Leave a Comment