सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ दो दिवसीय रंगाली बिहू का समापन

कपिल देव साह, होजाई, 19 अप्रैल 2023:

सांस्कृतिक संध्या के साथ दो दिवसीय रोंगली बिहू कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास वातावरण में होजाई के विष्णुपल्ली स्थित अंकुर संघ के परिसर में मंगलवार को हुआ। इन 2 दिनों में कई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम था, नई पीढ़ी द्वारा अपने बुजुर्गों का सम्मान। अंकुर संघ के सचिव अनूप कुमार बरठकुर द्वारा दी गई जानकारी के मुताबित बड़ों का सम्मान असमिया संस्कृति में समाहित है। ‌ हर वर्ष बिहू के दौरान अंकुर संघ द्वारा अपने बड़ों का सम्मान किया जाता है, जिससे आने वाली पीढ़ी को हमारी संस्कृति से अवगत कराया जा सके। समापन के दिन स्थानीय विधायक रामकृष्ण घोष मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए। उन्होंने उपस्थित सभी को बिहु की शुभकामनाएं दी। सांस्कृतिक संध्या के दौरान स्थानीय कलाकारों व बच्चों द्वारा प्रस्तुति की गई। विज्ञप्ति के अनुसार इन दो दिनों के दौरान समाज के हर वर्ग के लोगाें ने बिहू कार्यक्रमों उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।।

Leave a Comment