
प्रे.स. लखीपुर,१९अप्रैल: लखीपुर के विधायक कौशिक राय ने पिछले दिनों बांसकांदी में एक सड़क के शिलान्यास समारोह में आयोजित सभा में ,रूपाई बाली – शिलघाट स्थित बराक ब्रिज को लेकर उम्मीद का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पुल का प्लान-एस्टीमेट तैयार कर दिसपुर भेजा जा चुका है और स्वीकृति भी मिल चुकी है। फिलहाल पुल निर्माण की फाइल मुख्यमंत्री के पटल पर है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि तीन साल के भीतर पुल का निर्माण कार्य शुरू किया जा सकता है। इस पुल के निर्माण की मांग को लेकर मौलाना सैयद गोविंदपुरी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. । पुल निर्माण को लेकर विधायक कौशिक राय को धन्यवाद देते हुए उनके ईमानदारी की सराहना की। उपस्थित सभी ने पुल बनने की खुशी में विधायक कौशिक राय की बेहिसाब प्रशंसा की। विधायक ने यह भी कहा कि बांसकांडी से 1.6 किमी सड़क का काम के दौरान कोई भी अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सही नियमों के अनुसार निर्धारित समय के भीतर काम पूरा किया जाना चाहिए। इस अवसर पर कार्य विभाग के एस डी ई फखरुल आलम बरभूइया, लेखक व पत्रकार अब्दुल शुक्कुर बड़भूइया, जिला परिषद सदस्य अब्दुल करीम चौधरी, गुनोमणि सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन गौतम कोईरी ने किया।