मैंतेई मणिपुरी संगठन ने 36 अक्षरों की लिपि को मान्यता देने की मांग की

प्रे:सं: लखीपुर,19 अप्रैल : सदियों पुरानी मैतेई भाषा की 36 अक्षरों की लिपि को मान्यता देने की मांग को लेकर सोमवार को राज्य सरकार के उद्देश्य से ज्ञापन सौंपा गया। “मैतेई येल्हू मायेक कनबा अमासुंग संदकपा लोप” के माध्यम से यह ज्ञापन काछार के अतिरिक्त जिला उपायुक्त एवं लखीपुर अनुमंडल के कार्यवाहक अनुमंडल पदाधिकारी सुदीप नाथ को सौंपा गया। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि असम सरकार ने 19 अप्रैल को भाषा के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक बैठक में भाग लेने के लिए कई संगठनों को आमंत्रित किया है, लेकिन उन संगठनों को क्यों नहीं आमंत्रित किया जो लंबे समय से मैतेई 36-वर्ण की भाषा को बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। वे 27 अक्षरों वाली भाषा लिपि का पालन नहीं करते हैं। उन्होंने मांग उठाई कि सरकार 36 अक्षरों वाली मैताई भाषा की लिपि को दर्जा दे। इस मामले में सोमवार को सबसे पहले वह लखीपुर अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय के सामने प्ले कार्ड लेकर धरने पर बैठे, उन्होंने कई घंटे तक धरना दिया और अनुमंडल प्रमुख को अपने ज्ञापन सौंपा।

Leave a Comment