नृत्य-संगीत के साथ आगमनी उत्सव, मां और संतान की संयुक्त पदयात्रा बनी ‘बंधु’ संस्था के कार्यक्रम का विशेष आकर्षण

शिलचर, 13 अक्टूबर: शारदीय दुर्गोत्सव के आगमन की मधुर धुन से चारों ओर उत्सव का माहौल है। मां दुर्गा के धरती पर आगमन के स्वागत में विभिन्न स्थानों पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बंधु सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था की ओर से एक मनमोहक आगमनी उत्सव का आयोजन किया गया। … Read more

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन, अनुसंधान और संस्थागत उत्कृष्टता पर जोर

गुरुचरण विश्वविद्यालय में राज्यपाल द्वारा नामित पीयर टीम का दो दिवसीय निरीक्षण संपन्न शिलचर, 13 अक्टूबर। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के क्रियान्वयन की तैयारी, अनुसंधान के दायरे का विस्तार और संस्थागत उत्कृष्टता को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए मंगलवार को गुरुचरण विश्वविद्यालय में राज्यपाल द्वारा नामित पीयर टीम का दो दिवसीय निरीक्षण संपन्न … Read more

हाइलाकांदी में नशा विरोधी अभियान को बड़ी सफलता ४०० याबा टैबलेट के साथ सात गिरफ्तार

प्रीतम दास हाइलाकांदी, १३ अक्टूबर: मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हाइलाकांदी पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। जिले के विभिन्न इलाकों में तलाशी अभियान चलाकर पुलिस ने ४०० प्रतिबंधित याबा टैबलेट बरामद किए हैं और इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के … Read more

नवरात्र की पूर्व संध्या पर 

 नौ रात्रियों में नवचेतना इन्द्रिय-संयम का वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक विमर्श है नवरात्र सनातन परम्परा में पर्व केवल उल्लास, अनुष्ठान और सामाजिक समागम के अवसर नहीं हैं; वे मनुष्य के शरीर, मन, बुद्धि, आचरण, समाज और प्रकृति के संतुलन को पुनर्स्थापित करने वाली सुव्यवस्थित जीवन-पद्धतियाँ हैं। यही कारण है कि भारतीय पर्व-परम्परा में काल, ऋतु, आहार, … Read more

70वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों के लिए असम की कलरिपयट्टू टीम का चयन ट्रायल आयोजित

कछार जिले की रियानशी दास का अंडर-17 बालिका वर्ग में चयन, दिसंबर में लखनऊ में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में करेंगी असम का प्रतिनिधित्व विशेष प्रतिनिधि, शिलचर, 13 अक्टूबर। 70वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों के लिए असम की कलरिपयट्टू टीम के चयन हेतु 11 अक्टूबर को गुवाहाटी स्थित साउथ प्वाइंट स्कूल में चयन ट्रायल का आयोजन … Read more

उधारबंद में शिक्षा के आमूल परिवर्तन का लक्ष्य

जगन्नाथ सिंह कॉलेज को बराक घाटी के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में शामिल करने का विधायक राजदीप गोवाला का संकल्प प्रेरणा भारती | निहार कांति राय, उधारबंद। उधारबंद के शिक्षा क्षेत्र में आमूल परिवर्तन लाकर जगन्नाथ सिंह कॉलेज को बराक घाटी के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में शामिल करने का संकल्प व्यक्त किया उधारबंद के विधायक राजदीप … Read more

सेवा संकल्प अभियान के तहत उधारबंद में सफाई और पौधारोपण कार्यक्रम

प्रेरणा भारती | निहार कांति राय, उधारबंद। जनसेवा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ उधारबंद में सफाई एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा यात्रा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व विधायक राजदीप गोवाला … Read more

लखीपुर में 1.764 किलो संदिग्ध गांजा बरामद, दो लोग हिरासत में

लखीपुर, 13 अक्टूबर: कछार जिले के लखीपुर में नशा विरोधी अभियान के दौरान एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। वहीं, शिलचर के मालूग्राम स्थित एक महिला के घर से भी संदिग्ध गांजा बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, 10 अक्टूबर को दोपहर करीब 2:30 बजे मिली सूचना के आधार पर बिन्याकांदी पार्ट-1 निवासी दीपक चंद्र सिंह … Read more

आलू की आड़ में यूरिया खाद की तस्करी! लैलापुर में 350 बोरी खाद जब्त, 12 चक्का ट्रक पकड़ा गया

शिलचर, 13 अक्टूबर। असम के कछार जिले के लैलापुर में पुलिस ने एक 12 चक्का ट्रक से 350 बोरी यूरिया खाद बरामद की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रक में आलू की आड़ में यूरिया खाद ले जाई जा रही थी। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हलचल मच गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, … Read more

रामकृष्णनगर उपमंडल में शारदीय दुर्गोत्सव की तैयारियां जोरों पर, इस बार रोशनी और सजावट का दिखेगा अनूठा नजारा

गौतम सरकार, रामकृष्णनगर, 13 अक्टूबर : बंगालियों को वर्ष भर जिस दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है, वह है दुर्गापूजा। सितंबर या अक्टूबर महीने में भारत सहित दुनिया के विभिन्न हिस्सों में, जहां-जहां बंगाली समुदाय के लोग रहते हैं, दुर्गोत्सव बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाता है। पूजा के ये पांच दिन … Read more