70वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों के लिए असम की कलरिपयट्टू टीम का चयन ट्रायल आयोजित

कछार जिले की रियानशी दास का अंडर-17 बालिका वर्ग में चयन, दिसंबर में लखनऊ में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में करेंगी असम का प्रतिनिधित्व

विशेष प्रतिनिधि, शिलचर, 13 अक्टूबर। 70वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों के लिए असम की कलरिपयट्टू टीम के चयन हेतु 11 अक्टूबर को गुवाहाटी स्थित साउथ प्वाइंट स्कूल में चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। इस ट्रायल में राज्यभर से कुल 120 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

चयन ट्रायल में कछार जिला कलरिपयट्टू संघ की ओर से पांच विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें कछार जिले की अंडर-17 बालिका वर्ग की खिलाड़ी रियानशी दास ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चयनित होने का गौरव हासिल किया।

रियानशी दास अब दिसंबर 2026 में लखनऊ में आयोजित होने वाले 70वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों में असम का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनकी इस उपलब्धि से कछार जिले के खेल जगत में खुशी का माहौल है। यह सफलता अन्य युवा खिलाड़ियों को भी पारंपरिक मार्शल आर्ट कलरिपयट्टू के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

चयन ट्रायल के मुख्य जूरी मास्टर रामजय दास थे।

Leave a Comment