असम विधानसभा प्रेस रिपोर्टर्स समिति का पुनर्गठन, भबेन दत्ता फिर बने अध्यक्ष

विशेष प्रतिनिधि गुवाहाटी, 16 जून: असम विधानसभा परिसर में मंगलवार को आयोजित आम सभा में असम विधानसभा प्रेस रिपोर्टर्स समिति का पुनर्गठन किया गया। बैठक की शुरुआत में निवर्तमान समिति ने अपना इस्तीफा सौंपा, जिसके बाद कार्यवाही वरिष्ठ पत्रकार एवं दैनिक अग्रदूत की पत्रकार शमीम सुल्ताना अहमद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सभा में सर्वसम्मति … Read more

शब्दवीणा की मासिक साहित्यिक भेंटवार्ता ‘एक शाम साहित्य के नाम’ के जून अंक में कवि प्रो. डॉ. विमल प्रकाश गौतम ने साहित्य के उद्देश्यों पर रखे विचार

गया जी। राष्ट्रीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था ‘शब्दवीणा’ की हरियाणा प्रदेश समिति एवंं फरीदाबाद जिला समिति के संयुक्त संयोजन में आयोजित मासिक साहित्यिक भेंटवार्ता “एक शाम साहित्य के नाम’ के जून 2026 अंक में बतौर आमंत्रित साहित्यकार कवि प्रो. डॉ. विमल प्रकाश गौतम उर्फ डॉ विमल फरीदाबादी रहे। कार्यक्रम की संयोजिका एवं संचालिका शब्दवीणा हरियाणा … Read more

राजकुमार सारदा फुटबॉल प्रतियोगिता: दूसरे मैच में कालीनगर कॉलोनी ‘ए’ की शानदार जीत

गौतम सरकार, रामकृष्णनगर, 18 जून:कालीनगर चाय बागान खेल मैदान में आयोजित राजकुमार सारदा फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए मुकाबले में कालीनगर कॉलोनी ‘ए’ टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फांड़ी बागान टीम को 4-1 से पराजित कर अगले दौर की ओर मजबूत कदम बढ़ाया। मैच की शुरुआत में फांड़ी बागान ने आक्रामक खेल … Read more

असम प्रदेश युवा यादव महासभा की महत्वपूर्ण बैठक 21 जून को

प्रे. स. शिलचर, 19 जून: असम प्रदेश युवा यादव महासभा ने बराक घाटी के तीनों जिलों के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं को 21 जून 2026 (रविवार) को आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने का आह्वान किया है। यह बैठक प्रातः 11 बजे मेहेरपुर स्थित सगुण विवाह भवन सभागार में आयोजित होगी। महासभा के अध्यक्ष … Read more

पूर्व सैनिकों के सम्मान में असम राइफल्स का विशेष जनसंपर्क एवं चिकित्सा सहायता शिविर आयोजित

प्रे.स. पैलापूल, 19 जून। राष्ट्र की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले पूर्व सैनिकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए असम राइफल्स ने पाइलापूल में एक विशेष पूर्व सैनिक (ईएसएम) जनसंपर्क कार्यक्रम एवं चिकित्सा सहायता शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम में 28 पूर्व सैनिकों के साथ उनकी 18 महिला एवं बाल परिवारजन ने भाग लिया। इस … Read more

लखीमपुर में जनकल्याण शिविरों का सफल आयोजन

सरकारी योजनाओं की जानकारी और सेवाएं पहुंचीं लोगों तक प्रेरणा संवाददाता लखीमपुर 19 जून: लखीमपुर जिले के सभी 9 विकास खंडों में जनकल्याण शिविरों के प्रथम दिन का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इन शिविरों के माध्यम से आम जनता को एक ही स्थान पर केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की सेवाएं उपलब्ध … Read more

मनियारखाल में 21 जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, योग एवं प्राणायाम प्रशिक्षण का आयोजन

मनियारखाल, 19 जून। भारत सरकार के खेल एवं युवा मामलों के मंत्रालय के अंतर्गत कछार जिले के मेरा युवा भारत (माई भारत) तथा स्थानीय स्वयंसेवी संगठन बनिशक्ती क्लब के संयुक्त तत्वावधान में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम मनियारखाल टी गार्डन स्थित महाप्रभु जगन्नाथ कम्युनिटी हॉल में प्रातः 6:30 बजे से … Read more

भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग

शिलचर, 19 जून। पूर्वोत्तर भारत की सामाजिक संस्था डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मेमोरियल स्वार्थ सुरक्षा परिषद ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर आम नागरिकों के जीवन एवं संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सीमा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं कड़ा बनाने की मांग की है। परिषद के अध्यक्ष डॉ. हाराण दे ने केंद्रीय गृह मंत्री को भेजे एक ई-मेल … Read more

एफसीआई बदरपुर में ‘माई भारत’ के तत्वावधान में पांच दिवसीय अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम शुरू

बदरपुर, 19 जून। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत संचालित ‘मेरा युवा भारत’ (माई भारत), करीमगंज के सौजन्य तथा स्थानीय स्वैच्छिक संगठन लॉर्ड्स क्लब, बदरपुर के संचालन में 17 जून से 22 जून 2026 तक एफसीआई बदरपुर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं खाद्यान्न प्रबंधन विषय पर पांच दिवसीय अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम … Read more

 ढोलपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रकों से 84 मवेशी बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

प्रे.स. लखीमपुर, 18 जून: ढोलपुर में पुलिस ने आज तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ट्रकों से 84 मवेशी बरामद किए हैं। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आज सुबह करीब 5 बजे ढोलपुर में चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान पुलिस ने … Read more