।लखीमपुर पुलिस थाने में बिहपुरिया को 5 -0 से हराया।
लखीमपुर में इंटर पुलिस स्टेशन फुटबॉल मैच का सफल आयोजन किया गया। इंटर पुलिस स्टेशन फुटबॉल मैच
विभिन्न पुलिस थानों, जिलों या बटालियनों के बीच होने वाली एक दोस्ताना लेकिन रोमांचक खेल प्रतियोगिता है। इसका मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों के बीच आपसी तालमेल, शारीरिक फिटनेस और खेल की भावना को बढ़ावा देना है।
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस कर्मियों को खेल
गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से लखीमपुर जिले के पुलिस थानों के बीच फुटबॉल मैच प्रतियोगिता किया आयोजन संपन्न हुआ।
इस अवसर पर लखीमपुर पुलिस अधीक्षक गुनीन्द्र डेका ने बताया कि इस मैच के आयोजन का मुख्य उद्देश्य सभी थाने के में कार्यरत पुलिस कर्मियों के बीच एक आपसी समन्वय एवं भाईचारा के संबंध को मजबूत बनाना था ताकि जिले में किसी भी आकस्मिक स्थिति को से निपटने के लिए कोई भी कदम उठाया जाए तो जिले के कार्यरत हर एक पुलिस के जवान एक दूसरे से भावनात्मक एवं अनुशासनात्मक रूप से जुड़े रहे।
ऐसे टूर्नामेंट अक्सर राज्य के पुलिसकर्मियों को तनावपूर्ण दिनचर्या से राहत दिलाने और टीम भावना विकसित करने में मदद करते है।
लखीमपुर में आठ थानों के बीच आयोजित इस प्रतियोगिता के फाइनल में लखीमपुर सदर थाना और भी बिहपुरीया पुलिस थाने कि टीम आमने-सामने आई।
इस फुटबॉल मैच के दौरान ऐसा लग रहा था मानो पुलिस की दो टीमें आमने-सामने किसी बड़े मुकाबले में उतर गई हों। पूरे एक घंटे तक जोश और उत्साह का वातावरण बना रहा। उत्तर असम के आई जी पी, जिले के पुलिस अधीक्षक समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी इस मुकाबले के साक्षी बने रहे।
यह रोमांचक मैच लखीमपुर के सबोती स्थित लवलीना बरगोहाईं क्रीड़ा क्षेत्र में फ्लडलाइट की रोशनी में खेला गया।
फाइनल मुकाबले में लखीमपुर सदर थाना की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बिहपुरिया थाना को 5-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुणेंद्र डेका ने बताया कि राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस कर्मियों को खेल गतिविधियों से जोड़ने के निर्देश दिए गए थे। वर्तमान में चल रहे फुटबॉल विश्व कप के माहौल को देखते हुए लखीमपुर जिले में इंटर पुलिस स्टेशन फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
मुकाबले का उद्घाटन उत्तर असम के आई ,जी ,पी ,प्रशांत सागर चांगमाई ने पहला किक लगाकर किया। पूरे मैच के दौरान दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
खेल केवल मनोरंजन का माध्यम ही नहीं, बल्कि टीम भावना, अनुशासन और आपसी समन्वय को मजबूत करने का भी सशक्त जरिया है। लखीमपुर पुलिस की यह पहल इसी संदेश को आगे बढ़ाती है।