।।उत्तर लखीमपुर विश्वविद्यालय के संचालन समिति एवं परामर्शदात्री समिति के लिए चार प्रतिष्ठित शिक्षाविद् मनोनीत।।

उत्तर लखीमपुर विश्वविद्यालय से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। उत्तर लखीमपुर विश्वविद्यालय अधिनियम, 2023 की धारा 25(1)(B)(xxii) एवं धारा 25(1)(B)(xxiii) (संशोधित) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, असम के माननीय राज्यपाल, जो उत्तर लखीमपुर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति हैं, निम्नलिखित व्यक्तियों को उत्तर लखीमपुर विश्वविद्यालय के कोर्ट संचालन समिति एवं परामर्शदात्री समिति के सदस्य के रूप में अधिसूचना जारी होने की तिथि से मनोनीत किया है  

धारा 25(1)(B)(xxii) के अंतर्गत मनोनीत सदस्यों में 

केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा, सायंकालीन पाठ्यक्रम विभाग,के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष प्रोफेसर उमापति दीक्षित,

डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय, डिब्रूगढ़ के शिक्षा विभाग के प्रोफेसर,,प्रोफेसर नीता कलिता बरुआ

धारा 25(1)(B)(xxii) के अंतर्गत

पानिगांव, स्थित पानिगांव ओपीडी कॉलेज,

लखीमपुर, असम के प्राचार्य,डॉक्टर सुरेश दत्ता

एवं 

विज्ञान युवा शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार (2024) से सम्मानित,बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी के वनस्पति विज्ञान विभाग के सह-प्रोफेसर, डॉक्टर पुरबी सैकिया हैं।

इन सभी सदस्यों का कार्यकाल अधिसूचना जारी होने की तिथि से तीन वर्ष का होगा। यह नियुक्ति उत्तर लखीमपुर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक एवं शैक्षणिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Leave a Comment