
शंकरी चौधुरी, हाइलाकांदी, 13 अप्रैल:
नशा विरोधी अभियान में हाइलाकांदी पुलिस सक्रिय। हाइलाकांदी जिले में एक के बाद एक नशा विरोधी अभियान चलाया जा रहा है लेकिन इसे रोका सम्भव नहीं हो रहा है। हाइलाकांदी पुलिस ने बुधवार को जिले के चौरंगी इलाके में एक दुकान से 10 हजार याबा टैबलेट बरामद किया। इस घटना में शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। हाइलाकांदी जिला पुलिस अधीक्षक नवनीत महंत ने एक संवाददाता सम्मेलन में मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान में हाइलाकांदी पुलिस की सफलता के बारे में बताया।उन्होंने यह भी बताया कि बरामद याबा टैबलेट की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत पचास लाख रुपए आंकी है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान हाइलाकांदी जिले के नारायणपुर तृतीय खंड गांव का 33 वर्षीय बिलाल उद्दीन चौधुरी है। एक गुप्त सूत्र की सूचना के आधार पर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विद्युत दास बरो के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने बुधवार शाम को बिलाल उद्दीन के दो कान में छापा मारा और गोलियां जब्त कीं। उन्होंने कहा कि जिले में नशा विरोधी अभियान जारी रहेगा। इसके अलावा पुलिस पिछले कुछ दिनों में मिजोरम से हाइलाकांदी जिला होकर अन्यत्र अवैध रूप से बर्मी सुपारी की तस्करी करते हुए कई वाहनों को जब्त करने में सफल रही है।
हालांकि उन्होंने कहा कि गुप्त सूत्रों से सही समय पर सूचना मिलने के बाद पुलिस अभियान चला रही है। उन्होंने यह भी कहा कि हाइलाकांदी जिले में पुलिस की संख्या कम होने के कारण सभी वाहनों की तलाशी लेना संभव नहीं है। इसकी सुयोग लेकर कभी कभी बार्मी सुपारी की वाहन पुलिस की नजरों से बचकर बाहर चले जाते है। पुलिस सुपर महंत ने बताया कि फिर भी हाइलाकांदी पुलिस जिले के विभिन्न हिस्सों में हो रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने की पूरी कोशिश कर रही है।