बीएसएफ ने याबा टेबलेट के साथ तस्कर गिरफ्तार किया

बीएसएफ और असम पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा 10,000 याबा टैबलेट की जब्ती की गई. 

सीमा सुरक्षा बल की सूचना के आधार पर दिनांक 12 अप्रैल 2023 को सेक्टर मुख्यालय सिलचर, मिजोरम और कछार फ्रंटियर द्वारा नशीले पर्दाथों के खिलाफ एक अभियान के जिसके दौरान सीमा सुरक्षा बल तथा हैलाकण्डी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा बिलाल उद्दीन चैधरी, उर्म- 33 वर्ष, नाम के एक ड्रग पेडलर, जो पुलिस स्टेशन हैलाकण्डी, के अधीन नारायणपुर गांव, जिला- हैलाकण्डी (असम) का रहने वाला है, को 10,000 नग याबा टैबलेट्स जिसकी कीमत लगभग रुपये 50,00,000/- (पचास लाख रुपये) आंकी गई है के साथ ग्राम नारायणपुर के नजदीक हैलाकण्डी बाईपास से गिरफ्तार किया गया तथा याबा टैबलेट्स को जब्त कर लिया गया।  

पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पकडे गए व्यक्ति को जब्त की गई याबा टैबलेट समेत अपने कब्जे में ले लिया है.

  सीमा सुरक्षा बल जहाँ सीमा पर तैनात रहकर देश की हिफाजत करने में लगी है वहीं जनसेवा तथा अपने क्षेत्र में उग्रवादी तस्कर एवं अपराधियों को पकड़ने में भी अग्रणी भूमिका अदा कर रही है.

Leave a Comment