
शंकरी चौधुरी, हाइलाकांदी, 8 अप्रैल:
हाइलाकांदी जिले के लाला हायर सेकेंडरी एंड मल्टीपरपज स्कूल में नेशनल प्रोग्राम फॉर कंट्रोल ऑफ ब्लाइंडनेस एंड विजुअल इम्पेयरमेंट (एनपीसीबीभिआई) के सहयोग से लायंस क्लब ऑफ लाला की पहल पर नि:शुल्क नेत्र जांच व मोतियाबिंद शनाक्त शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 357 नेत्र रोगियों की जांच की गई। इसमें से मोतियाबिंद सर्जरी के लिए 52 व्यक्तियों का शनाक्त किया गया। इस दिन 63 नेत्र रोगियों को नि:शुल्क चश्मा एवं आवश्यक दवाइयां दी गई है। शिविर का संचालन एनपीसीबीवीआई के डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम ऑफिसर तथा हाइलाकांदी एस के राय सिविल अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमोना दास भट्टाचार्ज ने किया। उनकी सहायता नेत्र सहायक मनीष दास, प्रबीर कांति रॉय, नर्स साथी नाथ, दुलनप्रभा नाथ, आरती नाथ और दीपन दास ने की थी। इस दिन इस अवसर पर एक सभा आयोजित की गई। इसमें लायंस क्लब ऑफ लाला के अध्यक्ष नुरुल हुसैन मजूमदार ने संबोधित करते हुए कहा कि अंधेपन को ठीक करने के लिए सरकार के विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की। उन्होंने बताया कि मोतियाबिंद के चिन्हित मरीजों का पर्यायक्रम से ऑपरेशन किया जाएगा। शिविर में क्लब के सभी सदस्य उपस्थित थे।