दुमदुमा में श्री हनुमान जन्मोत्सव पर कई प्रतियोगिताएं आयोजित कर विजेताओं को किया गया पुरस्कृत। देर तक चला भंडारा।

दुमदुमा 8 अप्रैल :– दुमदुमा के कोलियापानी स्थित श्री हनुमान मंदिर में श्री हनुमान जन्मोत्सव उत्सव समिति द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ श्री श्री हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया । इस दौरान मारवाड़ी युवा मंच  प्रगति शाखा के सहयोग से कोलियापानी हनुमान मंदिर के प्रांगण मे *मुकुट सजाओ प्रतियोगिता* करवाई गई । हस्तकला से निर्मित मनमोहक मुकुट के प्रथम विजेता रही विशाखा अग्रवाल, द्वितीय  विजेता रही शिल्पा चमडिया, तृतीय विजेता रही निर्मला अग्रवाल । इस प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाई  प्रतिमा केजरीवाल, सुनीता लाहोटी और अंजू गाड़ोदिया ने । सभी विजेताओं को बाबा का दुपट्टा और  ट्रॉफी से पुरस्कृत किया गया।इस कार्यक्रम की संयोजिका थी सपना भूत । वही मंदिर प्रांगण में उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच श्री राम नाम लिखने की प्रतियोगिता भी  करवाई गई। जिसके विजेता रही  सुनीता लाहोटी ।  हनुमान जन्मोत्सव पालन  समिति को सहयोग हेतु मायुमं प्रगति शाखा ने *बालाजी के छप्पन भोग* का आयोजन किया। इस पूरे कार्यक्रमों में मायुमं शाखा की सभी सदस्याओं का पूर्ण योगदान रहा। । शाखा अध्यक्षा स्नेहा अग्रवाल  व शाखा सचिव अनु मोदी ने उपस्थित सभी जन मानस को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं और बधाई दी तथा इन कार्यक्रमो को सफल करने में सहयोग के लिए शाखा के सभी सदस्याओं का तहे दिल से धन्यवाद दिया ।

 वहीं दूसरी ओर संध्या नौ बजे से स्थानीय सुन्दरकाण्ड समिति के कैलाश शर्मा व सदस्यों द्वारा भजनों का ऐसा शमा बांधा की श्रद्धालु देर रात तक झुमते नाचते हुए भक्ती रस में डुब गए । सात बजे से भण्डारे का भी आयोजन किया गया जो देर रात 11.31 बजे तक निरंतर चला । मारवाड़ी युवा मंच के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोहित अग्रवाल और सचिव विशाल शर्मा व मंच के सदस्यों ने  इस भंडारे का संचालन करने में  अहम भूमिका निभाई । भक्तों ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन समिति को धन्यवाद दिया । राज कुमार गाड़ोदिया के सहयोग से इस आयोजित भंडारे में करीबन दो हजार लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया । श्री हनुमान जन्मोत्सव उत्सव समिति के मुकेश जाजू ने बताया कि पित्तर चन्द मित्तल , संजय अग्रवाल , पप्पू गिनोरिया  (भंवरलाल ) , विजय धानुका , राज कुमार गाड़ोदिया , मुन्ना बंजारी सहित अनेक लोगों के सहयोग से इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजन करने में सफलता मिली । समिति ने सभी श्रद्धालुओं को सफलतापूर्वक आयोजन करने में सहयोग करने का आभार व्यक्त किया है ।

Leave a Comment