हरिहरात्मक महायज्ञ की तैयारी को लेकर हुई बैठक, भव्य,दिव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने पर हुई चर्चा

गड़वार(बलिया)

श्री जंगली बाबा धाम,गड़वार में रविवार को संत शिरोमणि श्री जंगली बाबा के निर्वाण शताब्दी वर्ष के अवसर पर आगामी 28 अक्टूबर से 7 नवम्बर तक आयोजित होने वाले हरिहरात्मक महायज्ञ की तैयारियों को लेकर एक वृहद बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में महायज्ञ को भव्य,दिव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने के उद्देश्य से विभिन्न महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए रामभद्र बालक बाबा ने कहा कि यज्ञ भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण अंग है। उन्होंने कहा कि श्रद्धा,आस्था और सच्चे मन से यज्ञ में भाग लेने से मानव जीवन में सुख,शांति और समृद्धि का संचार होता है। बैठक के दौरान श्री जंगली बाबा धाम सेवा ट्रस्ट के प्रबंधक आचार्य पं.राहुल उपाध्याय ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को यजमान बनाने तथा आयोजन की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर विचार विमर्श किया। वहीं उपस्थित लोगों से महायज्ञ में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील भी की गई। बैठक में धनंजय उपाध्याय, स्वाधीन गुप्ता, राजेश मिश्रा,मदनलाल श्रीवास्तव,शैलेष पाण्डेय,सुधीर सिंह,दीपक सिंह आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment