हजारों श्रद्धालुओं ने लिया भाग, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

नीट प्रश्नपत्र लीक कांड की कड़ी निंदा, निष्पक्ष जांच और दोषियों को कठोर सजा की मांग

शिलचर, 25 जुलाई। देशभर में नीट परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने की घटना को लेकर शिलचर के युवाओं और गुरुचरण विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं में गहरा आक्रोश है। शनिवार दोपहर आयोजित एक कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों ने इस गंभीर भ्रष्टाचार की कड़ी निंदा करते हुए मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और पूर्ण जांच की मांग की।

छात्रों ने कहा कि देश के लाखों मेहनती विद्यार्थियों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार या अनियमितता स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने प्रश्नपत्र लीक मामले में शामिल प्रत्येक दोषी के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की मांग की।

इस दौरान यह भी कहा गया कि छात्र आंदोलन के नाम पर यदि कोई व्यक्ति या संगठन देश अथवा किसी धर्म के खिलाफ भड़काऊ नारे लगाता है, तो ऐसे कृत्य को जिम्मेदार और स्वस्थ छात्र समाज का प्रतिनिधित्व नहीं माना जा सकता। इस प्रकार की गतिविधियां स्पष्ट रूप से अस्वीकार्य हैं।

छात्रों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के लिए फास्ट ट्रैक व्यवस्था की पहल के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस मामले में शीघ्र न्याय मिलेगा तथा भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी और दीर्घकालिक कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Comment