स्व. बालेश्वर लाल की धर्मपत्नी स्व. चम्पा श्रीवास्तव की 13वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

स्व. बालेश्वर लाल की धर्मपत्नी स्व. चम्पा श्रीवास्तव की 13वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

गड़वार (बलिया)।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्वर्गीय बालेश्वर लाल की धर्मपत्नी, स्मृति शेष श्रीमती चम्पा श्रीवास्तव की 13वीं पुण्यतिथि के अवसर पर गड़वार, बलिया में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय चम्पा श्रीवास्तव न केवल एक कुशल गृहिणी थीं, बल्कि अत्यंत मिलनसार, सरल स्वभाव की महिला थीं। उन्होंने जीवन भर गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की निःस्वार्थ सेवा की। वे ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार की माता थीं और अपने संस्कारों व सामाजिक योगदान के लिए सदैव स्मरणीय रहेंगी।

श्रद्धांजलि सभा में संतोष सिंह, शैलेन्द्र वर्मा, पियूष कुमार, प्रशांत कुमार, छोटे लाल, अभिजीत, सुनील शर्मा, ओम प्रकाश सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Comment