उधारबंद से भाजपा टिकट के लिए राजदीप ग्वाला ने सौंपा आवेदन
शिलचर, 30 दिसंबर :
बराक चाय श्रमिक यूनियन के महासचिव एवं भारतीय जनता पार्टी के असम राज्य कार्यकारी सदस्य राजदीप ग्वाला ने आगामी 2026 असम विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र उधारबंद (115) विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के रूप में नामांकन हेतु आज औपचारिक आवेदन सौंपा।
यह आवेदन उन्होंने काछार जिला भाजपा अध्यक्ष के माध्यम से असम प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को प्रेषित किया। उल्लेखनीय है कि राजदीप ग्वाला, पूर्व मंत्री स्वर्गीय दिनेश ग्वाला के पुत्र हैं तथा इससे पूर्व लखीपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक भी रह चुके हैं।
आवेदन सौंपने के दौरान उनके साथ बराक चाय श्रमिक यूनियन के पदाधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर समर्थकों ने उनके नेतृत्व, संगठनात्मक क्षमता और क्षेत्र के प्रति समर्पण पर भरोसा जताया।