स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहीद स्मारक में DASUS का स्वच्छता अभियान

प्रीतम दास हाइलाकांदी, ९ अगस्त: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति सामाजिक दायित्व और स्वच्छता का संदेश जन जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से दक्षिण असम सामाजिक विकास संस्था (DASUS) की पहल पर रविवार को हाइलाकांदी के शहीद स्मारक परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।आगामी १५ अगस्त को देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हाइलाकांदी के विधायक डॉ. मिलन दास उपस्थित रहे। उन्होंने स्वयं स्वच्छता अभियान में भाग लेकर कार्यक्रम को और अधिक सार्थक बनाया। साथ ही उन्होंने शहीद स्मारक जैसे ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण स्थलों को स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाए रखने पर जोर देते हुए DASUS की इस पहल की सराहना की।कार्यक्रम में DASUS के केंद्रीय अध्यक्ष राजर्षि दत्त सहित संस्था के सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस अवसर पर वार्ड कमिश्नर मुन्ना देव, डॉ. नीलांक घोष, प्रतुल सिन्हा, अजय दास, आलोक शर्मा, पांतू दे, प्रीतम दे पुरकायस्थ, चिरंजीत चक्रवर्ती, संजू दे, गणेश दास, सुमित सेनगुप्ता, उत्तम देवनाथ, दीपक मालाकार सहित समाजसेवी एवं अन्य विशिष्ट लोग उपस्थित रहे।इस दौरान शहीद स्मारक परिसर के विभिन्न हिस्सों की साफ सफाई की गई। साथ ही आम लोगों को स्वच्छता बनाए रखने तथा ऐतिहासिक स्थलों की गरिमा और मर्यादा की रक्षा करने के प्रति जागरूक किया गया।

DASUS की ओर से कहा गया कि स्वतंत्रता की भावना केवल औपचारिक रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराने तक सीमित नहीं है। देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना स्वच्छता बनाए रखना जन जागरूकता बढ़ाना तथा जनकल्याण के लिए सामूहिक रूप से कार्य करना ही स्वतंत्रता की वास्तविक भावना को और मजबूत करता है।शहीद स्मारक जैसे राष्ट्रीय चेतना से जुड़े महत्वपूर्ण स्थलों की स्वच्छता एवं गरिमा की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है इसी संदेश को केंद्र में रखते हुए रविवार को यह स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया।DASUS ने भविष्य में भी हाइलाकांदी के विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Comment