*सिलचर में भगवान महावीर जन्मकल्याणक दिवस का आयोजन*

आज दिनांक 3अप्रैल,2023 सोमवार को भगवान महावीर जन्म कल्याणक दिवस(2622वी महावीर जयंती) समग्र जैन समाज द्वारा बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। प्रातः 6am से 8am बजे तक जैन भवन में सामायिक,जप व भजनों का कार्यक्रम रखा गया। 8.15 बजे से मेहरपुर जैन मंदिर से भव्य शोभायात्रा प्रारम्भ हुई जो शहर के मुख्य मुख्य मार्गो से होती हुई जैन भवन पर सम्पन हुई।शोभायात्रा विभिन्न प्रकार की झांकियों से शोभायमान हो रही थी।शोभायात्रा में नारो व भजनों से गुंजायमान हो रही थी।प्रतिवर्ष की भाँति समग्र जैन समाज के लिए प्रसाद का आयोजन जैन भवन में किया गया जिसमे श्री झंवरलाल जी पटवा,श्री महावीर जी पारख, श्री प्रदीपजी सुराणा,श्री जयराम आदि अनेक गणमान्य व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त हुवा।रात्रि में बंगो भवन में बच्चों व महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है जिसमें भाग लेने वाले सभी संभागियों को श्री बुधमलजी बैद की तरफ से पारितोषिक प्रदान किया जायेगा।जैन समिति के अध्यक्ष श्री महावीर प्रसाद जी जैन ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

Leave a Comment