बार्ताजीवी संघ का सदस्यता अभियान काछार जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में तीन अप्रैल से शुरू होगा। यह 30 अप्रैल तक जारी रहेगा। सदस्यता भर्ती अभियान के बाद 27 मई को काछार संघ का जिला सम्मेलन होगा। यह निर्णय रविवार को शिलचर प्रेस क्लब सभाकक्ष में बार्ताजीवी संघ काछार जिला समिति की प्रथम कार्यकारिणी बैठक में लिया गया। संघ के काछार जिला संघ के अध्यक्ष बिस्वजीत शील की अध्यक्षता में हुई बैठक में महासचिव रत्नदीप देव, संगठन सचिव गौतम तालुकदार व अमल लस्कर, कोषाध्यक्ष सुब्रत दास, कार्यकारिणी सदस्य अभिजीत भट्टाचार्य व दीपक कुमार पाल, अनिरुद्ध लस्कर व अन्य मौजूद रहे. बार्ताजीवी संघ के काछार जिला प्रचार सचिव समिन्द्र पाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस खबर की जानकारी दी।