संत कैपिटेनों स्कूल द्वारा दो दिवसीय वार्षिक स्कूल प्रदर्शन समारोह आयोजित

किशन माला शिलचर, १० नवंबर : आज शिलचर संत कैपिटेनों स्कूल मे आयोजित कि गई दो दिवसीय वार्षिक स्कूल प्रदर्शनी समारोह। इस विषय में जानकारी देते हुए स्कूल के प्रिंसिपल सिस्टर अर्पिता कंठस्थ बताती हैं कि यह प्रर्दशनी दो दिन तक चलेगी, जिसमें स्कूल के छात्र छात्रा विभिन्न विषयों जैसे, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी,नाटक, गणित, कला एवं शिल्प, कंप्यूटर विज्ञान के साथ हिंदी एवं बांग्ला में अपने सीखी कलाओं का प्रदर्शन करेंगे जो कि स्कूल के शिक्षक के साथ मिलकर छात्रों ने तैयार किया है। यह वार्षिक प्रदर्शन हर साल छात्रो  के ज्ञान को दिशा देने के लिए आयोजित की जाती है। इस साल यह समारोह विशेष रुप से साइबर क्राइम और अंधविश्वास जैसे समस्या को प्रर्दशित करेंगी। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में आमंत्रित थे मेजिस्ट्रड फोरेंस टर्मिनल अफेयर्स रंजन राय, उन्हने फीता काट कर के समारोह का उद्घाटन किया। समारोह में प्रर्दशन के बारे में बात करते हुए कहते हैं की संत कैपिटेनो स्कूल अपने छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए हर एक विषय पर यथोच्चीत ध्यान देती है, जो की इस समारोह में निश्चित रुप से देखने को मिल रही हैं। वे आगे कहते हैं यह स्कूल काछार के बेहतरीन स्कूलों में से एक हैं, यहां पढ़ने वाले बच्चों के अभीभावक को गर्भित महसूस करनी चाइए की उनके बच्चे संत कैपिटेनों से जुड़े हुए हैं। वे भी गर्भित हैं की उनकी बेटी भी इस स्कूल की छात्रा है, संत कैपिटेनों उन स्कूलों में से हैं जहां के शिक्षक अपने छात्र के समस्या को समझ कर उन्हें बेहतर समाधान उपलब्ध कराते हैं। और आखिर में छात्रों के संबोधित करते हुए कहते हैं की छात्र के तौर पर सबसे ज़रूरी हैं कि अपने गलती को स्वीकार करना और उनसे सीख लेकर आगे बढ़ना, अंहकार को त्याग कर निरंतर प्रयास से सफलता प्राप्त की जा सकती है। इसके साथ ही पहले दीन बच्चों के नृत्य नाटक और शिल्प के बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिली।

Leave a Comment