सफल मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

मारवाड़ी युवा मंच लखीपुर शिखर, मारवाड़ी युवा मंच सिलचर टाइटन्स एवं विवेकानंद वेलफेयर फाउंडेशन, लाबाक शाखा के संयुक्त तत्वावधान में बी.पी.के.सी. अस्पताल, लाबाक में एक भव्य मेगा स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।

इस स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सा, शल्य चिकित्सा, स्त्री रोग, नाक-कान-गला, दंत चिकित्सा, बाल चिकित्सा, नेत्र चिकित्सा एवं फिजियोथेरेपी सहित विभिन्न चिकित्सा क्षेत्रों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं।

शिविर में ४२० से अधिक मरीजों ने पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से निःशुल्क परामर्श, स्वास्थ्य जांच एवं आवश्यक चिकित्सकीय मार्गदर्शन का लाभ उठाया। क्षेत्रवासियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी के कारण यह शिविर अत्यंत सफल एवं सराहनीय रहा।

इस सफल आयोजन के लिए विशेष आभार डॉ. श्रेयांस सिपानी जी का, जिन्होंने इस महत्वपूर्ण पहल का शुभारंभ किया और स्वास्थ्य सेवा को समाज तक पहुंचाने का सराहनीय प्रयास किया।

साथ ही बी.पी.के.सी. अस्पताल, लाबाक के सभी चिकित्सकों एवं समस्त कर्मचारियों का हृदय से धन्यवाद, जिन्होंने अपने सहयोग, सेवा भावना और समर्पण से इस शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में यह एक और सार्थक कदम है।

सेवा, समर्पण और स्वास्थ्य — यही हमारा संकल्प। 

Best Regards,

Madan Singhal

Patrakar  &  Sahityakar

Agarsen Siksha Sansthan

Leave a Comment