सदिया में मिली कंकाल मृतक मनोज साह के रूप में शिनाख्त।

दुमदुमा प्रेरणा भारती 22 नवम्बर : सदिया में आज बरामद हुई  कंकाल मृतक मनोज साह के रूप में शिनाख्त उसके परिवार वालो ने किया । मृतक के परिवार वालो द्वारा पहचान किए जाने  के बाद  काकोपथार के मनोज साह का कंकाल की खबर मिलते ही फिर से मातम का माहौल हो गया। मालूम  हो कि बीते 24 अगस्त को मनोज साह अपनी पत्नी और सास  के साथ परशुराम कुंड नहाने गए थे। नहाने के वक्त नदी के तेज बहाव में फंस कर मनोज साह , उसकी पत्नी शोभा देवी और सास लीलावती देवी बह गया था। इस घटना से काकोपथार अंचल समेत तिनसुकिया  जिला में शोक का माहौल फैल गया था। इस घटना के  चार दिन बाद सदिया आठ माइल में शोभा देवी का शव नदी से बरामद किया गया किंतु मनोज साह और उसकी सास लीलावती देवी को काफी खोजबीन के बाद भी बरामद नहीं हो पाया।आज सदिया के  चैनपुरा पुलिस को ब्रह्मपुत्र तट के छापरी में निवास करने वाले गौ पालकों ने एक कंकाल देखकर  खबर दी। कंकाल को शिनाख्त के लिए मनोज साह के परिवार वालों को खबर दी गई । वृक्ष की टहनी में फंसे गंजी तथा कंकाल की लम्बाई से घर के लोगों ने उसे मृत मनोज साह के रूप में पहचान किया।अभी तक मनोज साह की सास लीलावती देवी का कोई पता नहीं चल पाया है।

Leave a Comment