
श्री नृसिंह विग्रह परिचालना समिति द्वारा श्री नृसिंह अवतार महोत्सव में पुजारी अर्नेश मिश्रा को विद्वान पंडित विजय शंकर पांडेय ने विधि विधान से पूजन करवाया गया। साथ में पंडित मदन झा ने सहायता की। हवन अधिवक्ता सतीश रेणु काबरा को हवन करवाया गया जिसमें सभी भक्तों ने सपरिवार हिस्सा लिया। सतीश काबरा का जन्म दिन एवं धर्मपरायण सुमन शुशील तापङिया को उनकी शादी की सालगिरह पर शुभकामनाएं दी गई। आरती के बाद समिति के सदस्यों एवं विशेष आमंत्रित अतिथि भक्तों को सपरिवार महाप्रसाद वितरित किया गया। नृसिंह अवतार महोत्सव हर साल समिति द्वारा पूजन हवन विशेष आरती एवं महाप्रसाद वितरित करने के साथ साथ दिनभर धार्मिक आयोजन के साथ मनाया जाता ह