काबरा परिवार ने पूर्णिमा के अवसर पर लगाया श्याम भंडारा

धर्मपरायण उर्मिला परमेश्वर लाल रुपा सांवरमल काबरा परिवार द्वारा श्री नृसिंह मंदिर स्थित श्याम बाबा मंदिर में पुर्णिमा के अवसर पर अन्नपूर्णा सेवा के तहत श्याम भंडारा लगाया। जिसमें एक हजार से अधिक भक्तों को मिष्ठान के साथ महाप्रसाद वितरित किया गया। 

   भंडारा के संयोजक गिरजा शंकर अग्रवाल ने बताया कि हर अमावस्या एवं पुर्णिमा को भंडारा लगाया जाता है तो एकादशी की रात में भजन कीर्तन कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। सुमन शुशील तापङिया को केक काटकर शादी की शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया गया। सतीश काबरा का भी जन्म दिन मनाया गया। 

     हरीश काबरा मोहिनी अग्रवाल गोपाल चौहान पंडित अर्नेश मिश्रा रिपुम चौधरी मदन सिंघल गोरधन डागा घनश्याम तापङिया सहित कई भक्तों ने सेवा प्रदान की। 

Leave a Comment