श्री जानकी बल्लभ मंदिर सेवा समिति लखनऊ द्वारा कन्या पूजन आयोजित 

सेवा और श्रद्धा के साथ आयोजित हुआ धार्मिक कार्यक्रम, भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

विशेष प्रतिनिधि, लखनऊ, 17 अक्टूबर। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर श्री जानकी बल्लभ मंदिर सेवा समिति, अर्जुनगंज, लखनऊ की ओर से शनिवार को 501 कन्याओं के पूजन का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। विक्रम संवत 2083 के आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर आयोजित इस वार्षिक कार्यक्रम में कन्याओं का विधि-विधान से पूजन किया गया तथा उन्हें भोजन कराकर प्रसाद वितरित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन श्री जानकी बल्लभ मंदिर परिसर, महामना शिक्षा संस्थान, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, सरसवां, अर्जुनगंज, लखनऊ में हुआ। इस अवसर पर आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

आयोजन का उद्देश्य कन्याओं के प्रति सम्मान, श्रद्धा और सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना तथा धार्मिक एवं सामाजिक समरसता का संदेश देना था। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक मनोज जी, राज्यसभा सांसद ओझा जी सहित दिलीप कुमार, सुरेन्द्र मिश्रा, रुद्र तिवारी, विनय प्रकाश तिवारी, नरेंद्र मिश्रा, चिंतामणि सिंह तथा अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का आयोजन श्री जानकी बल्लभ मंदिर सेवा समिति ने किया, जबकि सेवा भारती, लखनऊ दक्षिण भाग का सहयोग रहा। आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment