श्रीमद्भागवत कथा में पहुंचे भाजपा नेता सतीश नागर उल्लावास को गुरुजनों ने दिया आशीर्वाद

धर्म-कर्म, सनातन संस्कृति और सामाजिक सरोकारों से जुड़े आयोजनों में बढ़-चढ़कर लेते हैं भाग।

सोहना। सोहना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सेक्टर 56 स्थित घाटा गांव में श्रीमद्भागवत कथा के पावन कार्यक्रम का बेहद श्रद्धा और धूमधाम के साथ आयोजन किया गया। भक्ति, धर्म और सामाजिक सद्भाव से ओत-प्रोत इस धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन चौधरी राजू, चौधरी कर्मबीर, चौधरी लालचंद, चौधरी राजेंद्र, सुमित चौधरी, तनु, अभिषेक एवं भोलू द्वारा सामूहिक रूप से मिलकर किया गया था। इस पावन अवसर पर भाजपा मजदूर प्रकोष्ठ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय गुर्जर सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश नागर उल्लावास को विशेष रूप से सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम में पहुँचे वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश नागर उल्लावास का आयोजकों एवं ग्रामवासियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। कथा मंडप में उपस्थित पूज्य गुरुओं, विद्वान संतों और क्षेत्र के वरिष्ठजनों ने सतीश नागर को अपना मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। सदैव धर्म-कर्म, सनातन संस्कृति के संरक्षण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने वाले सतीश नागर ने इस अवसर पर श्रीमद्भागवत कथा के दिव्य प्रसंगों का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।

उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश नागर उल्लावास न केवल धार्मिक अनुष्ठानों में अपनी अटूट श्रद्धा के लिए जाने जाते हैं, बल्कि वे पूरे हरियाणा प्रदेश में युवाओं को सही दिशा दिखाने और नशामुक्ति की अलख जगाने का भी एक ऐतिहासिक कार्य कर रहे हैं। वे निरंतर गांव-गांव और शहर-शहर जाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर रहे हैं तथा युवाओं को नशे की गर्त से निकालकर राष्ट्र निर्माण के कार्यों से जोड़ने के लिए प्रयासरत हैं। घाटा गांव में आयोजित इस कार्यक्रम में भी उनकी उपस्थिति ने श्रद्धालुओं और युवाओं को बेहद प्रेरित किया।

कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों एवं स्थानीय निवासियों ने सतीश नागर उल्लावास द्वारा धार्मिक और सामाजिक क्षेत्रों में दिए जा रहे निरंतर योगदान की मुक्त कंठ से सराहना की। लोगों का कहना था कि वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश नागर जिस प्रकार धर्म-कर्म के प्रति अपनी निष्ठा बनाए रखते हुए प्रदेश को नशामुक्त करने के पवित्र अभियान में जुटे हैं, वह आज के समय में पूरे समाज के लिए एक प्रेरणास्रोत और अनुकरणीय पहल है।

Leave a Comment