श्रीभूमि में मॉडल युवा ग्राम सभा का आयोजन

श्रीभूमि, 7 अक्टूबर। पीएम श्री विद्यालय जवाहर नवोदय विद्यालय, श्रीभूमि में बुधवार को विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, नागरिक जिम्मेदारियों और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से मॉडल युवा ग्राम सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में रामकृष्णनगर नगरपालिका बोर्ड के कार्यकारी अधिकारी बिक्रम दास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने ग्राम सभा की कार्यप्रणाली, स्थानीय समस्याओं, नागरिक कर्तव्यों और सामाजिक विकास से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर सामाजिक विज्ञान की टीजीटी अमृता रॉय ने कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेश कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में नेतृत्व, संवाद, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करते हैं।

मुख्य अतिथि बिक्रम दास ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें सामाजिक एवं लोकतांत्रिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में PGT English उस्मान गोनी चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। विद्यालय के शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों के सहयोग से कार्यक्रम सफल रहा।

Leave a Comment