शिवसेना में संजीत देवनाथ को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां, बराक घाटी प्रमुख व राष्ट्रीय सचिव पद पर पुनर्नियुक्ति

शिवसेना में संजीत देवनाथ को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां, बराक घाटी प्रमुख व राष्ट्रीय सचिव पद पर पुनर्नियुक्ति
हाइलाकांडी, 31 मई: शिवसेना के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी संजीत देवनाथ को पार्टी नेतृत्व ने पुनः महत्वपूर्ण दायित्व सौंपते हुए बराक घाटी प्रमुख तथा शिवसेना प्रभावक संघ के राष्ट्रीय सचिव पद पर नियुक्त किया है। यह पुनर्नियुक्ति महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में की गई है।
शिवसेना की राष्ट्रीय समिति के उपनेता एवं शिवसेना प्रभावक संघ के संस्थापक अध्यक्ष अनिल पौडवाल ने संजीत देवनाथ को आधिकारिक नियुक्ति पत्र प्रदान किया। पार्टी नेतृत्व ने उनके संगठनात्मक कौशल, समर्पण और लंबे समय से किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन पर पुनः विश्वास जताया है।
इस अवसर पर शिवसेना के राष्ट्रीय नेतृत्व ने संजीत देवनाथ द्वारा संचालित ‘छत्रपति शिवाजी सांस्कृतिक मंच’ के सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यों की भी प्रशंसा की। संगठन के माध्यम से क्षेत्र में विभिन्न जनकल्याणकारी और सांस्कृतिक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे  की विचारधारा से प्रेरित होकर संजीत देवनाथ 1 अक्टूबर 2010 से एक समर्पित शिवसैनिक के रूप में संगठन की सेवा कर रहे हैं। उनकी पुनर्नियुक्ति को बराक घाटी में शिवसेना संगठन के विस्तार और मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Comment