शिलचर से 20 वर्षीय युवक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता
शिलचर, 24 मई। शहर के एक 20 वर्षीय युवक के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनूज त्रिपाठी नामक युवक शनिवार शाम लगभग 7:30 बजे से लापता है।
लापता युवक की पहचान अनूज त्रिपाठी (20) पुत्र युगल किशोर त्रिपाठी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, अनूज शनिवार शाम घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने रिश्तेदारों एवं परिचितों के यहां खोजबीन की, मगर उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।
घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल बना हुआ है। परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को अनूज त्रिपाठी के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल नजदीकी पुलिस थाना अथवा परिवार को सूचित करें।
पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर युवक की तलाश शुरू कर दी है।