शिलचर में मध्यदेशीय वैश्य महासभा की बैठक संपन्न, 5 सितंबर को मनाया जाएगा संत गणिनाथ जन्मोत्सव

शिलचर, 5 जुलाई। मध्यदेशीय वैश्य महासभा, कछाड़ जिला शाखा की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को जिला अध्यक्ष देवाशीष कानू की अध्यक्षता में शिलचर में आयोजित हुई। बैठक का संचालन करते हुए जिला महामंत्री प्रदीप कानू ने सभा के उद्देश्य एवं भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की।

विस्तृत विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से आगामी 5 सितंबर (शनिवार) को शिलकुड़ी में संत गणिनाथ जन्मोत्सव भव्य रूप से आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए संत गणिनाथ जन्मोत्सव समारोह आयोजन समिति का गठन किया गया, जिसमें संजीव कानू (शिलचर) को अध्यक्ष, रंजीत कानू को महामंत्री तथा बलराम कानू को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जन्मोत्सव समारोह के अवसर पर समाज के माध्यमिक, उच्च माध्यमिक, स्नातक, स्नातकोत्तर एवं पीएचडी उत्तीर्ण मेधावी छात्र-छात्राओं को शिवदयाल राम कानू स्मृति पुरस्कारराधामोहन कानू स्मृति पुरस्कार तथा राज नारायण कानू स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

बैठक में महासभा के मार्गदर्शक बाबुल नारायण कानूमनोज कानूश्यामा प्रसाद कानूउर्मिला रानी कानूमंजू कानूबलराम कानूविजय प्रसाद कानूलखन कानूअर्जुन कानूराजेश कानू सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में हाल ही में दिवंगत मोहित कानू एवं बेबी कानू की पुण्य स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उनकी दिवंगत आत्मा की शांति एवं सद्गति के लिए प्रार्थना की गई।

Leave a Comment