शिलचर में जैन रीति-रिवाज से संपन्न हुआ सादगीपूर्ण विवाह, उपहार लेने से किया इंकार

शिलचर, 10 जुलाई। श्री साधुमार्गी जैन संघ, देशनोक की ओर से देशनोक निवासी एवं वर्तमान में शिलचर प्रवासी राजेश कुमार गुलगुलिया के पुत्र अरिहंत का विवाह प्रीति (पुत्री अजीत कुमार लूणावत, चूरू निवासी, वर्तमान में लक्षीपुर प्रवासी) के साथ 7 जुलाई 2026 को शिलचर में जैन उत्क्रांति नियमों के अनुसार सादगीपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

विवाह समारोह की विशेष बात यह रही कि नवदंपति एवं परिवार ने किसी भी प्रकार का उपहार, गुलदस्ता अथवा लिफाफा स्वीकार नहीं किया। इस सराहनीय पहल की समाज में व्यापक प्रशंसा हो रही है।

इस अवसर पर श्री गुलगुलिया परिवार ने श्री साधुमार्गी जैन संघ, देशनोक को ₹3,100 की सहयोग राशि भेंटस्वरूप प्रदान की, जिसके लिए संघ ने परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।

संघ ने नवदंपति अरिहंत एवं प्रीति के सुखी, समृद्ध एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभाशीष प्रदान किया।

Leave a Comment