शिलचर प्रेस क्लब का 56वां स्थापना दिवस 15 फरवरी को

प्रे.स. शिलचर, 14 फरवरी: शिलचर प्रेस क्लब अपने गौरवशाली 56वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार, 15 फरवरी को विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। इस अवसर पर दिनभर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंतर्गत शाम 3 बजे एक महत्वपूर्ण चर्चा सभा आयोजित की जाएगी। इस वर्ष की चर्चा का विषय होगा “राजनीतिक परिवर्तन, मीडिया और सत्ता का प्रवाह”। इस विचार-विमर्श में पत्रकारिता, राजनीति और समाज से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा होगी।

शिलचर प्रेस क्लब के महासचिव शंकर दे ने इस महत्वपूर्ण अवसर पर सभी पत्रकारों, बुद्धिजीवियों और आम नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

Leave a Comment