शिलचर के मालूग्राम में ‘हिंदी माह में हिंदी पर चर्चा’ कार्यक्रम आयोजित

विशेष प्रतिनिधि शिलचर, 25 सितंबर:

शिलचर के मालूग्राम स्थित जय कुमार रोड पर श्री गोविन लोहार के आवास पर एनई-24 के तत्वावधान में ‘हिंदी माह’ के अवसर पर ‘हिंदी माह में हिंदी पर चर्चा’ कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग आयोजित की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व संजीव भट्टाचार्य ने किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. संतोष रंजन चक्रवर्ती उपस्थित रहे। एनई-24 के सलाहकार बाबुल नारायण कानू ने डॉ. चक्रवर्ती को उत्तरिया पहनाकर सम्मानित किया।

परिचर्चा में काछार कॉलेज के सेवानिवृत्त अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. संतोष रंजन चक्रवर्ती, समाजसेवी बाबुल नारायण कानू, प्रोफेसर मनीष पांडे, शिक्षिका बिंदु सिंह, शिक्षक चंद्र कुमार गोयाला, गोविन लोहार तथा रीता लोहार ने भाग लिया। सभी वक्ताओं ने बराक घाटी में हिंदी के प्रचार-प्रसार और हिंदी भाषा के विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में कवियों ने अपनी स्वरचित कविताओं का पाठ भी किया। कार्यक्रम का संचालन करने के साथ-साथ बिंदु सिंह ने कविता पाठ भी किया।

Leave a Comment