शिलचर के चित्तरंजन लेन में नए सीसी ब्लॉक सड़क का उद्घाटन

शिलचर के चित्तरंजन लेन में नए सीसी ब्लॉक सड़क का उद्घाटन

शिलचर, 6 मार्च: शिलचर नगर के वार्ड संख्या 17 स्थित चित्तरंजन लेन में नवनिर्मित सीसी ब्लॉक सड़क का उद्घाटन शुक्रवार को विधायक दीपायन चक्रवर्ती ने किया। दोपहर करीब 1 बजे आयोजित एक संक्षिप्त समारोह में उन्होंने इस सड़क का लोकार्पण किया।

यह परियोजना 15वें वित्त आयोग की दूसरी किस्त के अनटाइड ग्रांट (2023–24) के अंतर्गत स्वीकृत की गई थी, जिसे वर्ष 2024–25 में शिलचर नगर निगम की देखरेख में पूरा किया गया। लगभग 5.20 लाख रुपये की लागत से ठेकेदार दुलाल दास द्वारा इस सड़क का निर्माण कराया गया।

स्थानीय निवासियों ने नई सड़क बनने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इससे आवागमन काफी सुगम हो जाएगा। विशेषकर बरसात के मौसम में यह लेन पहले कीचड़ और जलभराव के कारण चलने लायक नहीं रहती थी।

इस अवसर पर विधायक दीपायन चक्रवर्ती ने कहा कि शिलचर के विभिन्न वार्डों में नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए ऐसे बुनियादी ढांचा संबंधी कार्य अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में भी शहर के विकास के लिए कई नई परियोजनाएं शुरू की जाएंगी।

उद्घाटन समारोह में अन्य लोगों के अलावा पूर्व नगर आयुक्त असीम दास (अपु), डॉ. ए. बी. नाग, सुकांत पाल, स्वपन चक्रवर्ती सहित अनेक स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Comment